फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी शाम करीब चार बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। एडीआरएम विक्रम कुमार एवं सीनियर डीएन टू मानसी मित्तल ने भारत सरकार की अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर कराए जाने वाले कार्य का मानचित्र दिखाया। सीनियर डीएन टू ने बताया कि योजना के तहत स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
पहले चरण में सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, मुख्य निकास को शौचालय की ओर ले जाने, प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए यात्री प्रतीक्षालय के आगे फुटओवर ब्रिज निर्माण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि लखीमपुर के अलावा गोला और मैलानी का भी करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण हो रहा है।
विज्ञापन

फरधान में कोयला रैक तैयार है। भविष्य में वहां पर अन्य रैक भी बनाई जाएगी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही शाहगढ़ तक ट्रेन संचालन शुरू होगा। सदर विधायक योगेश वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार, रेलवे अधिकारी, आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन



पुराने रेलवे गोदाम परिसर में बने रेलवे कॉलोनी
निरीक्षण के समय सदर विधायक योगेश वर्मा ने जर्जर हो चुकी रेलवे कॉलोनी के नए निर्माण को पुराने रेल मालगोदाम वाली जगह पर कराने के लिए कहा। इस पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने भी सहमति जताई, जिस पर रेल अधिकारियों ने भविष्य में इस पर अमल करने की रजामंदी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें