फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भूमि विवाद में चाचा की गोली मारकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगंवा। थाना क्षेत्र के गांव चोरहा खुर्रमनगर में मंगलवार को जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुभाष वर्मा अपने भाई अरविंद वर्मा के साथ एक ही मकान में रहते थे। दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब अरविंद के बेटे नितिन ने चाचा सुभाष से खाद डालने के लिए कमरे की चाबी मांगी। इन्कार करने पर नितिन ने सुभाष (55) को गोली मार दी। गोली सुभाष के सीने के पास लगी। उसी समय नितिन ने दोबारा फायर किया।
घटना के समय आरोपी के पिता अरविंद भी दरवाजे पर खड़े थे। अरविंद घायल सुभाष को आनन-फानन मोहम्मदी सीएचसी लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी नितिन गुस्सैल प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। घटना का पता चलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ अरविंद कुमार वर्मा भी आ गए। पुलिस ने मृतक सुभाष की पत्नी की तहरीर पर भतीजे नितिन व उसके पिता अरविंद पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश हो रही है। मामले की जांच सीओ मोहम्मदी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें