फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पीलीभीत-बस्ती हाईवे से हटेंगी दो पुलिस चौकियां, कई धर्मस्थल भी जद में आए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती हाईवे (एनएच 730) पर शहर सीमा के प्रवेश स्थल राजापुर चौराहे से छाउछ चौराहे तक तीन पुलों के निर्माण के लिए राजापुर और एलआरपी चौकी को हटाया जाएगा। इसके अलावा कई मंदिर व स्मारक भी हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ गए हैं। इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग के एनएच खंड ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों संग बैठक कर मामले में रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

शहर में राजापुर चौराहे से छाउछ चौराहे के बीच सड़क पर तीन पुलों का काम कराया जा रहा है। शहर सीमा में इसकी कुल चौड़ाई 48 मीटर रहेगी। सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। कई मकान, दुकान आदि भवनों को तोड़ा जा चुका है, लेकिन राजापुर पुलिस चौकी और एलआरपी पुलिस चौकी को अभी दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जा सकता है। इन स्थानों पर निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो पा रहा है। इस कारण सारा फोकस छाउछ चौराहे पर हो गया है।
एलआरपी पुलिस चौकी का पूरा भवन तोड़ा जाएगा। इस चौकी को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। कुछ साल पहले ही चौकी परिसर में बने मंदिर को भी हटाया जाएगा। वहीं राजापुर पुलिस चौकी का करीब 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा टूटना तय है, जिससे इसमें कुछ आरक्षियों के आवास ही बचेंगे। इस चौकी के पास ही रोड के दूसरी ओर स्थित मंदिर को भी हटाया जाएगा। लिहाजा राजापुर पुलिस चौकी को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए जमीन की तलाश हो रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा एफसीआई डिपो के सामने स्थित मंदिर को हटाया जाएगा। वहीं छाउछ चौराहे पर लगी महाराजा बिजली पासी की मूर्ति को भी दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा कई पेड़ों को काटा जा चुका है और बिजली के खंभे हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें