बांकेगंज। थाना मैलानी क्षेत्र के निपनियां गांव में बुधवार रात 10 बजे खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर फायरिंग भी हुई। इस दौरान तमंचे से चलाई गोली का छर्रा लगने से एक युवक घायल हो गया।
निपनियां गांव निवासी वीरपाल और गांव के ही युवक के बीच खेत के विवाद को लेकर गालीगालौज के बाद फायरिंग हुई। इसमें गोली का छर्रा पैर में लगने से वीरपाल मामूली रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित वीरपाल ने बृहस्पतिवार सुबह थाना मैलानी पहुंचकर आरोपी युवक पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसओ मैलानी राजेश कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच में जख्म और छर्रा लगना स्पष्ट नहीं है। एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद