फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छह में दो एसी बसें खराब, साधारण बसों से यात्री कर रहे सफर

विज्ञापन
रोडवेज डिपो के वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी एसी बस
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोला डिपो की छह जनरथ बसों में दो एसी बसें खराब हैं तो एक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ऐसे में यात्रियों को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गोला से लखीमपुर होकर आजमगढ़ जाने वाली यह बस तीन जून को लखीमपुर रोड पर रजागंज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। मरम्मत के लिए बस को हरदोई रीजन भेजा गया है। बस अब तक वापस नहीं आई है। इस रूट के यात्रियों को गर्मी में साधारण बसों से सफर करना पड़ रहा है। अन्य डिपो की जनरथ बसों का सहारा लेना पड़ता है। गोला डिपो की दिल्ली रूट की इस बस का एसी खराब हो गया है।
एसी की मरम्मत के लिए बस को लखनऊ वर्कशाप भेजा गया है। दो बसों के खराब होने से अब सिर्फ चार एसी बसें ही यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रही हैं। बसों की खराबी का खामियाजा सवारियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यात्रियों को अब नहीं मिलती पानी की बोतल
वातानुकूलित बस से सफर करने वाले यात्रियों को पानी के लिए रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। पहले यात्रियों को पानी की बोतल परिवहन निगम की ओर से दी जाती थी। इस सुविधा को अब बंद कर दिया गया है। केंद्र प्रभारी कमलेश वर्मा ने बताया कि पहले एसी बसों में लखनऊ मुख्यालय से यात्रियों को पानी की बोतलें उपलब्ध कराई जाती थीं। बाद में यह व्यवस्था बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें