फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: क्रॉस केस में दो और जमानतें हुईं दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया हिंसा
विज्ञापन

अदालत ने दिए सत्यापन के आदेश, अब तक नहीं हो सका जमानतदारों का सत्यापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में क्रॉस केस के आरोपियों गुरुप्रीत और गुरविंदर सिंह की जमानतें भी दाखिल हो गईं। जमानत मंजूर होने के बाद भी जमानतदार नहीं मिल रहे थे। सोमवार को दाखिल हुए जमानतदार के सत्यापन के लिए अदालत ने पुलिस और राजस्व अधिकारियों को आदेशित किया है।
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना ने सोमवार को आरोपी गुरप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह की ओर से तीन-तीन लाख का जमानत नामा भी दाखिल किया। इनके सत्यापन के लिए पुलिस और तहसील कर्मियों को भेजा गया है। वहीं पूर्व में दाखिल हुए विचित्र सिंह और कमलजीत सिंह के जमानत नामा सत्यापन होकर सोमवार को अदालत नहीं पहुंच सके, जिसके चलते क्रॉस केस के किसी आरोपी को अभी तक रिहाई नहीं मिल सकी है। ऐसे में अब सत्यापन रिपोर्ट पर ही परिजनों की निगाहें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें