लखीमपुर खीरी। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शनिवार को प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही रोडवेज की जनरथ बस और ट्रक की थाना मैंगलगंज छेत्र में सीधी टक्कर हो गयी। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। पुलिस ने बस की केबिन में फंसे चालक को बमुश्किल बाहर निकाला। हादसे में चालक समेत दो प्रवासी मजदूर भी घायल हुए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा निर्माणाधीन टोलप्लाज़ा के पास हुआ। दिल्ली से लखनऊ की तरफ जा रही बस में 10 प्रवासी मजदूर सवार थे। आठ मजदूर हादसे के बाद बस से उतरकर चले गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।