पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान भेजा है। आरोपियों के पास से दो बंदूक और दो कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
एसओ डीके यादव ने बताया कि पुलिस टीम सुबह गांव गोतेबाजन पुरवा के पास एक हत्या के प्रयास के एक आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी। गांव से पहले दो व्यक्ति बंदूक कंधे पर टांगे दिखाई दिए। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अंसार निवासी गोतेबाजन पुरवा तथा नेतराम निवासी नौगवां बताया। एसओ ने बताया कि दोनों के पास से दो बंदूक और दो कारतूस बरामद की है।