फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो बसें टकराईं, सड़क पर लगा जाम

विज्ञापन
भीरा में दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त बस।
विज्ञापन
पलियाकलां। भीरा में एक अनियंत्रित बस ने पीछे से दूसरी बस में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद रोड पर काफी देर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को लखीमपुर की तरफ से एक प्राइवेट बस बाहर से सवारियों को भरकर पलिया की ओर आ रही थी, जबकि पलिया बस यूनियन की एक बस लखीमपुर होकर पलिया जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाहरी बस पलिया बस यूनियन की बस से पीछे से टकरा गई। हालांकि कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन दोनों बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। काफी देर तक रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें