फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल सीमा के पास दो लेने के बनेंगे दो पुल

विज्ञापन
जितिन प्रसाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले लोक निर्माण विभाग जिले में ताबड़तोड़ निर्माण परियोजनाएं स्वीकृत कर रहा है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने पलिया तहसील के नेपाल बॉर्डर के बसंता कॉरिडोर-एक और निघासन तहसील के बसंता कॉरिडोर- दो में दो लेन के पुल निर्माण के लिए कुल 167 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

इसमें पलिया क्षेत्र के अंतर्गत बसंता कोरिडोर-1 में 1268 मीटर लंबे पुल के लिए 89.82 करोड़ तो निघासन क्षेत्र के बसंता कोरिडोर-2 में 1400 मीटर लंबे दो लेन पुल के लिए 77.51 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। पुल बनने से नेपाल बॉर्डर सहित लखीमपुर, सीतापुर, रेउसा, बहराइच, महमूदाबाद जाने वाले रास्ते सीधे लखनऊ जाने वाले रास्ते से जुड़ जाएंगे और करीब 10 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। बता दें कि यह बजट शहरों के बाईपास, रिंगरोड अथवा फ्लाईओवर निर्माण योजना के तहत मिला है। पिछले साल दो लेन पुल बनाने का प्रस्ताव गया था।


बसंता कॉरिडोर-1 में 1268 मीटर लंबा होगा पुल
लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि पलिया के बसंता कॉरिडोर-1 पर सोनहा बार्डर पोस्ट के पास 1268.88 मीटर लंबे दो लेन पुल के निर्माण के लिए 89.82 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। चंदन चौकी-गौरीफंटा मार्ग और अन्य जिला मार्ग के किमी दो-तीन के बीच सोनहा बीओपी पर इंडो नेपाल बॉर्डर मार्ग के चैनेज नंबर 113.100 पर पुल का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि वन्य जीवों से आम लोगों को कोई असुविधा न हो, इसलिए पुल का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बसंता कॉरिडोर-2 में 1400 मीटर लंबा होगा पुल
जिले की निघासन तहसील क्षेत्र में इंडो-नेपाल बॉर्डर मार्ग के बसंता कॉरिडोर-2 पर रघु नगर बॉर्डर पोस्ट के पास 1400 मीटर लंबा दो लेन पुल बनेगा। इसके लिए 77.51 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह पुल बेला-परसुवा मार्ग के किमी 10-11 के बीच रघुनगर बीओपी पर इंडो-नेपाल बॉर्डर मार्ग के चैनेज संख्या-135.010 पर बनेगा। उन्होंने बताया कि वन्यजीवों से लोगों को नुकसान न हो, इसलिए जनहित में पुल का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें