पलियाकलां। पलिया-निघासन रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए।
निघासन थाना क्षेत्र के ननउहा झंडी निवासी 45 वर्षीय सरोज अपने साले सिंगहा खुर्द निवासी 50 वर्षीय हरीराम के साथ ट्रैक्टर खरीदने बाइक से पलिया जा रहा था। इस दौरान पलिया-निघासन रोड पर मलिनियां के आगे व रपटा पुल से पहले ही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित जायलो कार ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार रोड किनारे पेड़ से टकरा गई। मौके से चालक फरार हो गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर सरोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था। घटना के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। संवाद