गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के अजान-ममरी मार्ग पर गांव शहाबुद्दीनपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
गांव ममरी निवासी 28 वर्षीय अंकित मिश्रा अपने साथी अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अरुण दीक्षित पुत्र श्याम प्रकाश दीक्षित के साथ सीतापुर से बाइक से घर आ रहे थे। अजान -ममरी मार्ग पर शहाबुद्दीनपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। किसी तरह पीआरबी 112 से दोनों को गोला सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी में दोनों मृतकों के परिजनों के पहुंचने पर कोहराम मच गया। सीओ राजेंद्र प्रसाद और प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने परिजनों से घटना की जानकारी की।