हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से जली फसल-संवाद
संसारपुर। बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत संसारपुर के गांव बेलहिया में बुधवार रात जर्जर हाईटेंशन तार टूटकर खेत में गिरने से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने मुआवजे की मांग की है।
गांव बेलहिया निवासी लेखराम उर्फ लाखन पुत्र गोबरे (50) के खेत में बुधवार रात करीब 10 बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार गिरने से खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र बांकेगंज को देकर शटडाउन कराया। दर्जनों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। संवाद