संपूर्णानगर में नशीले पाउडर के साथ पकड़ा गया अभियुक्त सतपाल सिंह। संवाद
संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीमों ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को नशे के पाउडर और दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान किया गया है।
संपूर्णानगर थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि खजुरिया चौकी प्रभारी संजीव तोमर व 49वीं वाहिनी एसएसबी कमलापुर के सहायक कमांडेंट हरवंश सिंह के नेतृत्व में टीम ने कृष्णानगर गांव जाने वाले रास्ते व बसही के छठ माता स्थल से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सतपाल सिंह पुत्र गुरदेव सिंह व पंकज कुमार पुत्र उपेंद्र लाल निवासी बाजार घाट, पीलीभीत बताया। सतपाल के पास से 14 ग्राम अल्प्रासेफ नशे का पाउडर और पंकज के पास से 16 ग्राम नशे की गोलियां बरामद हुई हैं। संवाद
संपूर्णानगर में नशीले पाउडर के साथ पकड़ा गया अभियुक्त सतपाल सिंह। संवाद