लिया पुलिस की गिरफ्त में ठगी करने वाले दोनों अभियुक्त।
पलियाकलां। पुलिस ने 29 मार्च को हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार दो लोगों को पकड़ा था। पुलिस से बचने के चक्कर में इनकी कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दोनों से पूछताछ के बाद यह पता चला है कि वे नकली सोने के आभूषण तैयार कर ठगी का धंधा करते थे। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों का चालान किया है।
कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए मनोज पुत्र लालचंद्र निवासी डोहैका हैरिया दादरी, हरियाणा और रोहतास पुत्र कन्हैया सिंह निवासी कटैहरा जिला डींग राजस्थान से कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सोने के नकली आभूषण तैयार कर उसे सोने के भाव में लोगों को बेचते हैं। साथ ही लोगों को यह सोना देकर बैंक से गोल्ड लोन दिलाने का भी काम करते हैं।
जनवरी माह में अभिषेक तिवारी नामक एक व्यक्ति को पलिया की आईसीआईसीआई बैंक से गोल्ड लोन भी करवाया था। इनके पास से छह पीली धातु के कंगन भी बरामद हुए हैं। जबकि एक कार बरामद हुई है। कार को एमवी एक्ट में सीज किया गया है। जबकि अभियुक्तों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर उनका चालान किया है।