लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम सभागार में लखीमपुर की तृप्ति को सम्मानित करते खेल निदेशक व यू
- फोटो : mathura
लखीमपुर खीरी। गुरु नानक स्पोर्ट्स एकेडमी की सचिव और हॉकी की पूर्व नेशनल खिलाड़ी तृप्ति अवस्थी को उत्तर प्रदेश हॉकी संघ की संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। तृप्ति इन दिनों शहर के गुरु नानक इंटर कॉलेज के मैदान में निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर चला रहीं हैं। शिविर में बड़ी संख्या में बालक बालिकाएं प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने बच्चों को खेल से जोड़ने का काम तो किया ही है बल्कि उनके इस अथक प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का कार्य किया है। हॉकी के खिलाड़ियों के बीच उम्मीद जागी है कि उनको अब आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। संवाद