फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 30 टन चीनी लदा ट्रक गायब, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने तीन साल पहले लापता हुए 30 टन चीनी लदे ट्रक के मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों में ट्रक मालिक भी शामिल है।
विज्ञापन


मेला मैदान निवासी सुमित सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका महाकालेश्वर रोड लाइंस नाम से ट्रांसपोर्ट है। 27 सितंबर 2021 को अंकित पांडेय ने भाड़े पर ट्रक लगाने की बात कही थी। साथ ही ट्रक शिवशंकर कुशवाहा पाण्डूनगर, काकादेव कानपुर के नाम से रजिस्टर्ड होना बताया था। सुमित ने बताया कि उन्हें चमुंडा भण्डार गंगा बिहार कॉलोनी गल्ला मंडी चिनहट लखनऊ से 30 टन चीनी पहुंचाने का ऑर्डर मिला था।
चीनी महादेव प्रसाद कल्याण कुमार मारकीनगंज नक्खास गाजीपुर व सुनील एंड ब्रदर्स सादात गाजीपुर जिला गाजीपुर को भेजनी थी। उन्होंने चीनी पहुंचाने के लिए अंकित पांडेय के ट्रक में शाहजहांपुर से चीनी लोड कराई और 30 सितंबर 2021 की रात गाजीपुर के लिए रवाना कर दी। तय समय बीत जाने पर जब चीनी गाजीपुर नहीं पहुंची तो उन्होंने अंकित पांडेय को फोन किया। अंकित का मोबाइल बंद था।
विज्ञापन

आरोप है कि अंकित पांडेय और ट्रक मालिक शिवशंकर कुशवाहा ने धोखा करते हुए 30 टन चीनी गायब कर दी। गायब चीनी का मूल्य करीब 11,52,902 रुपये बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें