महेवागंज। कस्बे में बुधवार को शारदा नगर मार्ग पर स्थित एक विद्यालय के पास गन्ना लदे ट्रक में गन्ने से फंसकर बिजली का तार टूट गया। एहतियातन चालक ने ट्रक सड़क पर रोक दिया। इस बीच गन्ना लदे अन्य ट्रक भी पीछे से आ गए। बिजली का तार सड़क से हटाए जाने तक लखीमपुर, निघासन और पलिया मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। किसी तरह लाइन का तार सही कराया गया, जिसके बाद जाम खुल सका। इस दौरान छोटे-बड़े वाहन काफी देर जाम में फंसे रहे। संवाद