फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बच्ची की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो पिंकी ।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोला कोतवाली क्षेत्र में गोला-लखीमपुर रोड पर जलालपुर के पास मंगलवार दोपहर एक ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पर सवार एक बच्ची की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गोला-लखीमपुर रोड पर जलालपुर के पास गोला की ओर से सवारी भरकर आ रहे एक ई-रिक्शे को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया और उस पर सभी सवार लोग दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने लोगों को बचाया। हादसे में शालू पुत्री नीरज भारती (7) निवासी सिकंदराबाद, खीरी की मौके पर ही मौत हो गई है।
वहीं बालिका के पिता व माता पिंकी घायल हैं। इनके अलावा ई-रिक्शा में सवार सोनम देवी (22) पत्नी कमलजीत, मालती (35) पत्नी सुधीर, आकांक्षा (10) पुत्री सुधीर निवासी गांव तुषौरा थाना गोला भी घायल हैं। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कस्बा गोला सुनील कुमार ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें