पलिया-निघासन रोड पर हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
मझगईं। पलिया-निघासन रोड पर कोहरे के चलते एक ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें कार के परखचे उड़ गए। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
उत्तराखंड के किच्छा से बृहस्पतिवार को निघासन में शादी समारोह में आए एक ही परिवार की कार की मझगईं के ईदगाह के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। बताया गया घने कोहरा था। गलत साइड जाकर ट्रक ने कार को टक्कर मारी। जिसके कारण कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार चला रहे अंकित सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह, रीना यादव पत्नी मनोज, मनोज कुमार पुत्र स्वामीनाथ, रितिक पुत्र मनोज, शांति यादव पत्नी राजेश, सुनीता पत्नी धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। कस्बा इंचार्ज शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण दोनों वाहनों को छोड़ दिया गया है। दुर्घटना का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।