फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानगर मार्ग पर ट्रक और डंपर पलटा, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर मार्ग पर ट्रक और डंपर रविवार सुबह पलट गया। इससे करीब दो घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर बमनगर व पंजाब घाट के बीच सुबह चार बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराया। हादसे में चालक व क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं। चालक धर्मराज निवासी सुल्तानपुर फैजाबाद ने बताया कि सीमेंट लेकर संपूर्णानगर जा रहे थे। सुबह आगे से आ रहे वाहन के चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई। वहीं सुबह आठ बजे के करीब पंजाब घाट के निकट बजड़ी से भरा ओवरलोड डंपर बीच सड़क में पलट गया। पंजाब घाट में मुख्य सड़क पर ट्रक पलटने से जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर पड़ी बजड़ी को हटाकर करीब दो घंटे बाद रास्ता सुचारू हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें