फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कारोबार में घाटा और कर्ज से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
मृतक अमित कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
खमरिया। थाना खमरिया क्षेत्र के गांव में ईसवारापुरवा मजरा बेहटा में मीट कारोबारी ने लगातार हो रहे घाटे और बढ़ते कर्ज से परेशान होकर आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। पत्नी ने एक व्यापारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

ईसवारापुरवा मजरा बेहटा के अमित कुमार (25) पुत्र रामदुलारे ने शुक्रवार को कर्ज से तंग आकर रसूलपुर गांव के पास एक गन्ने के खेत में आम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि अंकित मीट का कारोबार करता था। धंधे में लगातार हो रहे घाटे की वजह से उस पर कर्ज का बोझ बढ़ता गया। कर्ज न चुका पाने पर अमित ने आत्महत्या कर ली। पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यापारी पर डेढ़ लाख रुपये का कर्ज वसूलने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। कहा, इसी दबाव के चलते अमित ने फांसी लगाई है।
उधर, खमरिया थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें