फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तालाब किनारे काटे जा रहे थे पेड़, पुलिस ने रुकवाया

विज्ञापन
कटा पड़ा सेमल का पेड़
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। शारदा नगर थाना क्षेत्र के धनीरामपुरवा गांव में तालाब किनारे सरकारी पेड़ों के कटान का मामला सामने आया है। शिकायत बाद पुलिस ने कटान रुकवा दिया है।
विज्ञापन

कोठिया ग्राम पंचायत के मजरा धनीरामपुरवा गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास ही तालाब है। विद्यालय ग्राउंड और तालाब किनारे सेमल, जामुन और आम के कई पेड़ लगे हैं। रविवार सुबह कुछ लकड़कट्टों ने तालाब किनारे लगे पेड़ों को काटना शुरू किया। एक ग्रामीण ने पुलिस को फोन कर सरकारी पेड़ काटने की शिकायत की। इस बीच लकड़कट्टों ने तीन सेमल के पेड़ काट कर गिरा दिए।
मौके पर पहुंची पीआरवी ने कटान रुकवा दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक जनप्रतिनिधि ने बिना विभागीय परमिशन के तालाब किनारे सरकारी पेड़ों का कटान कराया है।
विज्ञापन






शिकायत पर पीआरवी मौके पर पहुंची थी। कटान रुकवा दिया है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

- विमल गौतम, प्रभारी निरीक्षक थाना शारदानगर



गांव में एक मंदिर बन रहा है। पैसे कम पड़ गए थे। कुछ लोगों की सहमति से तालाब किनारे लगे सेमल के पेड़ों को बेच दिया गया था। ठेकेदार काटने आया था। गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को झूठी सूचना दी है।
विज्ञापन


-पप्पू भार्गव, प्रधानपति ग्राम कोठिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें