फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चलती बाइक पर गिरा पेड़, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। बृहस्पतिवार की सुबह से चल रही तेज हवाओं का कहर एक परिवार पर टूट पड़ा। ससुराल से पत्नी व पुत्री के साथ वापस आ रहे निघासन के लतपुरवा गांव निवासी लतीफ की बाइक पर एक विशालकाय आम का पेड़ गिर गया। जिसमें लतीफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। घटना के बाद लतीफ का शव पेड़ की डालों को काटकर निकाला गया। इस दौरान यातायात भी बाधित रहा।
विज्ञापन


निघासन के लतपुरवा निवासी 45 वर्षीय लतीफ की पलिया के सरखना पूरब गांव में ससुराल है। 42 वर्षीय पत्नी जुबेदा बानो व 21 वर्षीय पुत्री मोजुदा के साथ बाइक से अपने घर लौट रहे थे। दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद सरखना पूरब के रपटा पुल पर तेज हवा के चलते एक विशालकाय पुराना आम का पेड़ बाइक पर गिर गया। तीनों पेड़ के नीचे दब गए।
आसपास के लोगों ने जब यह देखा तो मदद के लिए पहुंचे। इसमें लतीफ की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पत्नी व पुत्री को लोगों ने सीएचसी भिजवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पेड़ की डालों को काटकर लतीफ का शव बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें