फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला-खुटार हाइवे पर गिरा पेड़, आवागमन रहा ठप

विज्ञापन
गोला-खुटार हाइवे पर गिरा पेड़।
विज्ञापन
बांकेगंज। गोला-खुटार हाइवे पर टेढ़वा पुल के पास यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से करीब आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज के जंगल से गुजरे गोला-खुटार हाइवे पर रविवार अपराह्न 11 बजे तेज हवाओं के चलते यूकेलिप्टस का पेड़ भरभराकर बीच सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। पेड़ गिरने से सड़क के दाेनों तरफ वाहनों का एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

इसमें ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार कांवड़िये भी शामिल थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर एसपी त्रिपाठी, सागर कुशवाहा ने इलेक्ट्राॅनिक मशीन से सड़क पर गिरा पेड़ कटवाकर हटवा दिया। इसके आधे घंटे बाद आवागमन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें