लखीमपुर खीरी। शासन ने शनिवार को जिला अस्पताल की डेंटल सर्जन डॉ. धीमेंद्र गौतम सहित जिला अस्पताल के दो, महिला अस्पताल के एक और सीएमओ कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी का तबादला कर दिया है। डेंटल सर्जन का तबादला सीएचसी माल के लिए किया गया है, जबकि जिला अस्पताल के एक बाबू का बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ और दूसरे का पीलीभीत। वहीं सीएमओ कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी का ट्रांसफर बरेली और महिला अस्पताल के बाबू का तबादला एडी ऑफिस बरेली किया गया। उधर, एआरटीओ रमेश कुमार चौबे का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। संवाद