फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसाः क्रॉस केस की फाइल प्रथम एडीजे कोर्ट को ट्रांसफर

विज्ञापन
Transfer of cross case file to first ADJ court
विज्ञापन
केस की सुनवाई अब 21 नवंबर को एडीजे प्रथम करेंगे
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा में क्रॉस केस मामले की सुनवाई करते हुए जिला जज ने पत्रावली ट्रांसफर कर दी है। केस की सुनवाई अब 21 नवंबर को एडीजे प्रथम सुनील वर्मा करेंगे।
तिकुनिया कस्बे में 3 अक्टूबर 2021 को हुए हिंसक कांड में सभासद सुमित जायसवाल की ओर से किसानों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कराया गया था, जिसकी सुनवाई के दौरान ही एसआईटी की ओर से गुरविंदर सिंह सहित चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार्जशीट के बाद पत्रावली सुनवाई के लिए जिला अदालत पहुंची। उसके बाद से मामले की सुनवाई डिस्चार्ज एप्लीकेशन के कारण आगे नहीं बढ़ सकी। नवागत जिला जज लक्ष्मी कांत शुक्ला के पास बुधवार को पत्रावली पेश हुई तो उन्होंने पत्रावली एडीजे प्रथम की अदालत में हस्तांतरित कर दी। साथ ही अगली सुनवाई के लिए 21 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें