पलियाकलां। बालिका शिक्षा केंद्र की अध्यापकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत सोमवार से हुई। शिविर 14 से 18 जुलाई तक चलेगा। इंपैक्ट और उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान की ओर से संचालित बालिका शिक्षा केंद्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में संस्था सलाहकार अजय कुमार चौबे ने केंद्रों और उनमें पढ़ने वालीं बालिकाओं के बारे में बताया। इस दौरान संस्था के सचिव अमित कुमार चतुर्वेदी, समन्वयक पुष्पेंद्र सिंह, ट्रेनिंग ऑफिसर फरहान फलाही, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, सुपरवाइजर आसिफ आदि मौजूद रहे। संवाद