फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ को बेहोश करने के प्रशिक्षित हाथी बनेंगे सहारा

विज्ञापन
मचान पर पोजीशन लिए डॉक्टर दयाशंकर।
विज्ञापन
ममरी। डीएफओ संजय कुमार बिस्वाल बृहस्पतिवार सुबह नरेश पाल सिंह के साथ महेशपुर रेंजर के मूड़ा अस्सी और इमलिया गांव पहुंचे और मचान, पिंजरे और कैमरों का निरीक्षण किया। साथ ही कांबिंग कर रही रेस्क्यू टीम से अब तक की गई कार्यवाही का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएफओ को रेस्क्यू टीम के एक्सपर्ट डॉक्टर दयाशंकर हाथ में गन लेकर पोजीशन में बैठे थे। उन्होंने टीम से बाघ की लोकेशन के बारे में भी जानकारी हासिल की। डीएफओ उस स्थान पर भी गए जहां बाघ को बेहोश करने के लिए गन्ने में पड्डा बांधा गया था। किसानों, ग्रामीणों के गुस्से को वाजिब बताते हुए टीम को शीघ्रता करने के निर्देश दिए।
रेंजर नरेश पाल सिंह ने डीएफओ को बताया कि यदि बाघ एक-दो दिन में पकड़ में नहीं आता तो दुधवा पार्क रिजर्व से प्रशिक्षित हाथी बुलाने के सिवा कोई चारा नहीं बचा है। टीम कई दिनों से दिन-रात मेहनत कर रही है।
विज्ञापन

बाघ की लोकेशन बराबर, मूड़ा अस्सी और मुंडा जवाहर गांव के बीच गन्ने के खेतों में मिल रही है। डॉक्टर नितेश कुमार कटियार और डॉक्टर दयाशंकर मोर्चा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें