केंद्रीय राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना
- फोटो : अमर उजाला
मैलानी से पीलीभीत-बरेली के लिए करना होगा इंतजार
बृहस्पतिवार को मैलानी से शाहगढ़ के बीच ट्रेन का संचालन शुरू हो गया, लेकिन मैलानी से सीधे पीलीभीत और बरेली जाने के लिए क्षेत्रवासियों को अभी और इंतजार करना होगा। संदेई हाल्ट से माला के बीच पड़ने वाले पीलीभीत टाइगर रिजर्व जंगल में वन विभाग आए दिन कोई न कोई अड़ंगा लगाता रहता है। हालांकि वन विभाग से एनओसी मिल गई है और एनईआर जीएम ने दिसंबर तक हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दे रखे हैं। बावजूद इसके सीधे पीलीभीत तक रेल यातायात मार्च से पहले शुरू होने की उम्मीद कम ही है।
पहले 10, अब कम से कम 30 रुपये है किराया
आमान परिवर्तन से पहले रेलवे का कम से कम किराया पहले मात्र 10 रुपये था। आमान परिवर्तन के बाद रेल संचालन शुरू होने पर अब आमजन को पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। मैलानी से अगला स्टेशन अकेला हंसपुर है। पहले यहां का किराया 10 रुपये था, जो अब बढ़कर 30 रुपये हो गया है। रेलवे की ओर से जारी किराया सूची के मुताबिक मैलानी से शाहगढ़ तक सभी स्टेशनों का किराया 30 रुपये होगा। मैलानी से 44 किमी दूर शाहगढ़ का किराया भी 30 रुपये ही होगा।