फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर 111 दिनों बाद दौड़ी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर पूरे 111 दिनों बाद रविवार को ट्रेन दौड़ी। इससे यात्रियों को राहत मिली है। सोमवार को मैलानी से नानपारा के लिए दो ट्रेनें जाएंगी और एक ट्रेन नानपारा से मैलानी आएगी। मंगलवार से सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

बीते दिनों बारिश और बनबसा बांध से छोड़े गए पानी से मैलानी-नानपारा मीटरगेज रेलखंड पर भीरा और पलियाकलां के बीच अतरिया क्रॉसिंग के पास पानी के तेज बहाव में ट्रैक का रेल मैटीरियल बह जाने से करीब 60-70 मीटर की दूरी में रेल पटरी हवा में झूल गई थी। इस कारण आठ जुलाई से इस खंड पर रेलों का आवागमन बंद चल रहा था।
रेलकर्मियों ने क्षतिग्रस्त ट्रैक को दुरुस्त कर शनिवार की शाम इसे ट्रेनों के संचालन के लिए फिट घोषित किया। इसके बाद रविवार को यातायात निरीक्षक महात्म पांडेय और लोको इंस्पेक्टर के निर्देशन में गाड़ी संख्या 05352 सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर यहां से नानपारा के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

सोमवार को गाड़ी संख्या 05356 सुबह सात बजकर 20 मिनट पर और 05362 सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर मैलानी से नानपारा के लिए रवाना होंगी। इसके अलावा सोमवार को ही नानपारा से भी एक गाड़ी मैलानी आएगी। मंगलवार से सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलना शुरू हो जाएंगी।
अभी कॉशन से ही चलेंगी ट्रेनें
भीरा-पलिया कलां के बीच अतरिया क्रॉसिंग के पास क्षतिग्रस्त ट्रैक की बहाली के बाद सोमवार को 05362 मैलानी-नानपारा पहली ट्रेन डेड स्टॉप कॉशन से (पूरी तरह खड़ी करके) साइट से गुजारी गई। अभी कुछ दिनों तक यहां पर गाड़ियां कॉशन लेकर ही चलेंगी।

कल से यात्रियों को मिलेगी पूरी राहत
भीरा-पलिया कलां के बीच ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के बाद से इस खंड पर ठप चल रहा रेलगाड़ियों का आवागमन मंगलवार से पूर्ववत शुरू हो जाएगा, तभी यात्रियों को पूरी तरह राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें