लखीमपुर खीरी। गोमती एक्सप्रेस के एसी थ्री टियर कोच में कॉकरोच और कीड़े होने की शिकायत एक यात्री ने रेलमंत्री से ट्विटर पर की।
राजापुर एलआरपी मार्ग पर स्थित एक होटल में साद अफजल मैनेजर हैं। गुरुवार को वह गोरखपुर से लखीमपुर आ रही गोमती एक्सप्रेस में लखनऊ में सवार हुए। साद अफजल का कहना है कि एसी थ्री टियर कोच का रिजर्वेशन था, लेकिन इस कोच की हालत बेहद खस्ताहाल थी। कोच में हर तरफ कॉकरोच और कीड़े निकल रहे थे, वही टॉयलेट भी जर्जर अवस्था में और गंदा था। उन्होंने बताया कि 450 रुपये का टिकट और सुविधाओं के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति थी। उन्होंने इस मामले की शिकायत रेल मंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दर्ज कराई है।