दुधवा रोड पर नकउहा नाले के पास सड़क पर अजगर निकलने से लगी भीड़।संवाद
पलियाकलां। शुक्रवार को मौसम साफ होने के साथ ही धूप निकली तो नकउहा नाले के पास एक विशालकाय अजगर सड़क पर आ गया।
काफी देर तक अजगर रोड पर चहलकदमी करता रहा और एक जगह जाकर बैठ गया। उसके बाद वह धीरे-धीरे दूसरी ओर झाड़ियों में जाकर घुस गया। जिससे दुधवा समेत गौरीफंटा, चंदनचौकी आने-जाने वाले वाहन चालकों को कुछ देर इंतजार करना पड़ा। अजगर निकल जाने के बाद वह अपने गंतव्य को रवाना हुए। अजगर करीब आठ से दस फिट लंबा था। नकउहा नाले में भी धूप सेंकते मगरमच्छ देखे गए। संवाद