फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह : 10 दिन में नौ की गई जान, 20 से अधिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इस बार का यातायात माह भी कोई जागरूकता नहीं ला पाया। न तो नियमों का पालन होता दिखा और न ही सड़क हादसों में कमी आई। माह के आखिरी 10 दिनों में ही सड़क हादसे में नौ लोगों की जान गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए। तेज रफ्तार, हेलमेट की अनदेखी और बेतरतीब खड़े वाहन हादसे की वजह बने।
विज्ञापन

एक नवंबर से शुरू हुए यातायात माह का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। जागरूकता रैली और नाटक के जरिये आमजन को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। पिछले 10 दिन की बात की जाए तो हर दिन दो से तीन हादसे हुए। औसतन प्रतिदिन एक व्यक्ति की जान गई, जबकि कई घायल हुए। कई घायल अभी उपचाराधीन हैं। दिसंबर के पहले ही दिन मझगईं के पास बड़ा हादसा हुआ। ट्रक और कार की टक्कर में करीब छह लोग घायल हुए।

इन स्थानों पर हुए हादसे
21 नवंबर को ढखेरवा-सिसैया रोड पर हुए हादसे में एक बुजुर्ग की जान गई। 22 नवंबर को शारदानगर के कोठिया निवासी छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया। इसी दिन मोहम्मदी रोड पर धिरावां के पास हुए हादसे में बाइक सवार की जान चली गई। 23 नवंबर को शहर के प्यारेपुर निवासी किशोरी की कंटेनर से कुचलकर मौत हो गई। संपूर्णानगर के पास हुए हादसे में भी युवक की जान गई। दो लोग घायल हुए। ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर कोठवारा निवासी महेंद्र की जान चली गई। 30 नवंबर को गोला-लखीमपुर रोड पर हुए हादसे में बाइक सवार की जान चली गई।
विज्ञापन


जाम से जूझती रही पुलिस
यातायात माह में भी वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते रहे। बाइक सवार बिना हेलमेट फर्राटा भरते रहे। ओवरलोडिंग और वाहनों की अधिक रफ्तार पर भी अंकुश नहीं लगा। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात, सीटबेल्ट की अनदेखी, विपरीत दिशा में वाहन चलाना भी नहीं थमा। उधर, राजापुर क्रॉसिंग बंद होने से यातायात पुलिस पूरे माह जाम की समस्या को सुलझाने में ही जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें