लखीमपुर खीरी। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
शहर में मुख्य मार्गों से गुजरने वाले वाहनों को दूसरी सड़कों से गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा। यातायात प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसको लेकर पांच जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। चार सड़कों के यातायात को डायवर्ट किया है। पांच जगहों पर बैरियर लगाए गए हैं।
इन जगहों पर बनाई गई पार्किंग
राजापुर चौराहे से खीरी रोड पर लगभग 300 मीटर आगे कृष्ण कुंज कॉलोनी गेट के सामने खाली मैदान में। राजकीय आईटीआई कॉलेज राजापुर में। पुराना एसपी बंगला, बिलोबी हॉल में। आवश्यकता पड़ने विकास भवन में गाड़ियां पार्क कराई जाएंगी।
इन स्थानों पर रहेगा रूट डायवर्जन
राजापुर से शहर की तरफ आने वाले वाहन दुसड़का तिराहा से सलेमपुर कोन, नौरंगाबाद चौराहा, शाहपुरा कोठी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
सौजन्या तिराहा से गुरु गोविंदसिंह चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। सौजन्या तिराहा से समस्त वाहनों को डीसी रोड पर डायवर्ट करते हुए उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।
गुरुगोविन्द सिंह चौक से सौजन्या तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। गुरुगोविन्द सिंह चौक से समस्त वाहनों को अस्पताल तिराहा व जेल रोड व धर्मशाला की तरफ डायवर्ट करते हुए निकाले जाएंगे।
शारदानगर, पलिया, निघासन की ओर से आने वाले बड़े व कॉमर्शियल वाहन सैधरी मोड़ बाईपास से बरगद तिराहा, एलआरपी रोड होते हुए बाहर बाहर जाएंगे।