फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारावफात जुलूस के समय बदलेगी 12 मार्गों की यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बारावफात के जुलूस को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की रूपरेखा तय कर ली है। जुलूस 10 दिन बाद 28 सितंबर को निकलेगा। इस दिन शहर के 12 मार्गों की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इन मार्गों में गोटैया बाग से संकटा देवी, संकटा देवी से गोविंद डेयरी, बक्सा मार्केट से मेला मैदान, इमली तिराहे से विलोबी हाल, शाहपुरा कोठी से हिदायतनगर आदि रूट शामिल हैं।
विज्ञापन

28 सितंबर को शहर में गोटैयाबाग से हमदर्द तिराहे तक बारावफात का जुलूस निकलेगा। देर रात 11 बजे तक चलने वाले जुलूस में 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना हैं। ऊंट, घोड़े, ट्रैक्टर-ट्राली, दो व चार पहिया वाहन भी जुलूस में शामिल होंगे। जुलूस के समय यातायात के सुगम संचालन के लिए प्रस्तावित मार्गों को 12 भागों में बांटा गया है। इन मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।
जुलूस गोटैयाबाग से शुरू होगा। गोटैयाबाग से संकटा देवी चौराहा आने वाले वाहनों को मेला मैदान, एलआरपी व सदर चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। संकटा देवी से गोविंद डेयरी से मेला मैदान की ओर जाने वाले वाहनों को इमली तिराहे की ओर भेजा जाएगा। मेला मैदान की ओर जुलूस जाने पर वाहनों को इमली तिराहा और गढ़ी रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


इन स्थानों पर रहेगा रूट डायवर्जन
जुलूस के समय इमली तिराहे से विलोबी जाने वाले वाहनों को मिश्राना व कपूरथला से भेजा जाएगा। विलोबी से शाहपुरा कोठी रूट पर भी डायवर्जन रहेगा। इसके अलावा शाहपुरा कोठी से हिदायतनगर, हिदायतनगर से नौरंगाबाद, नौरंगाबाद से सौजन्या रूट पर भी यातायात व्यवस्था में बदला किया जाएगा। यह व्यवस्था जुलूस के पहुंचने पर प्रभावी होगी। गुरु गोविंद सिंह चौक से हीरालाल धर्मशाला रोड पर जुलूस पहुंचने पर वाहनों काे ओवरब्रिज से डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें