फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डंपर की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, पांच दबे, एक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। पढुआ थाने के सोठियाना गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। मौके पर ढाई घंटे तक जाम लगा रहा
विज्ञापन

शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव सोहरिया निवासी तेजाबी (20) पुत्र रामखेलावन ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गन्ने का बीज लेने खैरहनी जा रहा था। ट्रैक्टर पर घर के ही राम गोपाल, मिथुन, मंगरेलाल और राम सहेली भी सवार थे। टहारा अदलाबाद बंधा रोड पर सोठियाना गांव के पास पीछे आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली रोड पर ही पलट गई। सभी लोग नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने किसी तरह से दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल तेजाबी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। रोड पर ही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की वजह से रास्ता जाम हो गया। मौके पर पहुंचे ढखेरवा चौकी इंचार्ज गौरव सिंह ने अन्य पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा कराकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन

इस दौरान ढाई घंटे तक रास्ता जाम रहा। अचानक हुई मौत से मृतक के घर वालों और रिश्तेदारों में मातम छाया हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। डंपर चालक मौके से भाग गया। डंपर को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें