फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत

विज्ञापन
खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद
विज्ञापन
मितौली। कस्ता-सीतापुर मार्ग पर मढ़िया बाजार चौकी के पास भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलटने से गोला के रसूलपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। घायल को इलाज के लिए सीएचसी मितौली से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गोला कोतवाली के गांव रसूलपुर निवासी चालक सुशील राठौर पुत्र लोकराम (22), आशाराम पुत्र इतवारी (45) व हैदराबाद थाने के गांव परसड़िया निवासी नरेंद्र पुत्र मेवालाल (30) ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लादकर रविवार सुबह करीब चार बजे सीतापुर की नरवाहनपुर गो-आश्रय स्थल जाने को निकले थे। सुबह करीब 9.30 बजे कस्ता- सीतापुर मार्ग पर मितौली की मढ़िया बाजार पुलिस चौकी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला और मितौली सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने सुशील और आशाराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि नरेंद्र की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर मृतक और घायल के परिजन सीएचसी पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे हैं। बताते हैं कि एक दिन पहले ही तीनों लोग बंडा-पूरनपुर से भूसा लेकर रात को ही रसूलपुर गांव पहुंचे थे। मृतक आशाराम के दो पुत्र व एक पुत्री है। सुशील के पिता की कई साल पहले ही मौत हो गई थी। मृतक सुशील घर में अकेला कमाने वाला था। उसके दो छोटे भाई हैं।

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें