फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिप्सी के सामने खड़े बाघ को देख सैलानी रोमांचित

Thu, 29 Jan 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा में पर्यटकों की जिप्सी के सामने खड़ा बाघ। स्त्रोत- सैलानी।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के जंगल में बृहस्पतिवार को भ्रमण करने आए सैलानी बाघ को देखकर गदगद हो उठे। पर्यटक सुबह की पाली में जिप्सी पर बैठकर दक्षिण सोनारीपुर रेंज पहुंचे। उन्हें पर्यटन मार्ग पर जंगल से निकला बाघ जिप्सी के सामने आता दिखाई दिया, जो कुछ देर बाद उनके सामने आ गया। यह दृश्य देख सैलानी खुशी से झूम उठे। उन्होंने बाघ की तस्वीर कैमरे में कैद कीं। इसके बाद वह झाड़ियों में गुम हो गया। सैलानी जंगल में स्वच्छंद विचरण करते बाघ, हिरनों के झुंड, गैंडों और उनके शावकों को देखकर काफी देर तक उन्हें निहारते रहे। उन्हें यह अद्भुत नजारा काफी पसंद आया। बांकेताल में कलरव करते रंग-बिरंगे प्रवासी परिंदों का नजारा सैलानियों को खूब भाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें