फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों पर सर्दी का सितम : एक की मौत, छह अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चे    स्रोत:संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सर्दी बढ़ते ही बच्चों में बुखार, सांस लेने में दिक्कत और पेट दर्द की शिकायतें शुरू हो गईं हैं। सोमवार देर रात एक बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर उसे लखनऊ रेफर करते उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में भर्ती कुल छह बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

डेंगू के बाद जिले में अब कोल्ड फीवर की शिकायतें छोटे बच्चों में देखने को मिल रहीं हैं। बीते रविवार को सांस लेने में दिक्कत होने के चलते 11 साल के रजनीश को पिता सुशील निवासी साहबपुर नीमगांव ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके फेफड़े में संक्रमण से दिक्कत होने की बात कहते हुए इलाज शुरू किया था। तीन दिन तक चले उपचार के बाद मंगलवार को रजनीश की मौत हो गई।
उधर, जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में छह बच्चों का इलाज किया जा रहा है। यहां पर दो साल के अजान को कोल्ड फीवर, चार साल की जोगरता को सांस लेने में दिक्कत, आठ वर्षीय कोमल व छह वर्षीय आदिया अली को पेट में दर्द, दस साल की सोनी को बुखार, चार साल की आलिजा पीलिया से संक्रमित है। वार्ड में इन सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं आईसीयू वार्ड में तेज बुखार होने के चलते आठ साल की सुनीता व साढ़े पांच साल की उपमा को भर्ती करते हुए इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन




जनाब ये बच्चा वार्ड है, आराम फरमाने की जगह नहीं
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में मरीजों की संख्या क्या कम हुई, खाली पड़े बेडों को लोगों ने आरामगाह बना लिया। ऐसा ही नजारा मंगलवार की दोपहर वार्ड में देखने को मिला, जहां स्टाफ की मौजूदगी में एक व्यक्ति बच्चा वार्ड के बेड पर लेटकर मोबाइल देख रहा था। लेटे व्यक्ति को हटाने के लिए एक भी बार कोई स्टाफ का कर्मचारी नहीं पहुंचा। बता दें कि बच्चों की संख्या कम होने की वजह से ज्यादातर बेड खाली थे।

जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चे    स्रोत:संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें