लखीमपुर खीरी। जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में आधी आबादी का भी अहम रोल रहा। सोमवार को मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिला मतदाताओं ने घूंघट की ओट से जमकर वोट की चोट की।
आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं ने मतदान कर जिम्मेदार नागरिक की पूरी जिम्मेदारी निभाई। शहर ही नहीं ग्रामीण अंचल की महिला मतदाता भी मतदान के लिए अपने बूथों पर पहुंचीं। ग्रामीण अंचल में महिलाएं घूंघट की ओट में वोट डालने पहुंचीं। पोलिंग बूथों पर युवतियों की भीड़ रही। महिला मतदाताओं की भीड़ ने इस बात को पूरी तरह से साबित कर दिया कि महिलाएं लोकतंत्र में मतदान करने में किसी प्रकार से पीछे नहीं हैं।