शासन के निर्देश पर यहां तैनात जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार यादव का तबादला बलरामपुर जिले में कर दिया गया है। उनके स्थान पर बलरामपुर में परियोजना निदेशक के पद पर तैनात अनिल कुमार सिंह को खीरी जिले का नया जिला विकास अधिकारी बनाया गया है। नए डीडीओ ने सोमवार को विकास भवन स्थित अपने दफ्तर पहुंच कर कार्यभार संभाल लिया है।