फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दरिंदगी: लखीमपुर खीरी में टॉफी दिलाने के बहाने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार

Fri, 15 Sep 2023 04:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पड़ोसी युवक पांच साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने उसे अपने घर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इस दौरान वह पड़ोसी के घर में खून से लथपथ मिली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़ित बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया। वहीं, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पांच वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि उसी गांव का पड़ोसी युवक बच्ची को बहला फुसलाकर टॉफी देने के बहाने अपने घर ले गया। कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की।

ये भी पढ़ें- कथा के मंच पर डांस: ठुमके लगा रही थीं महिला डांसर, तभी पहुंच गए दरोगा; फिर हुआ कुछ ऐसा... वीडियो वायरल
विज्ञापन


गांव में तलाश करने के बाद लड़की पड़ोसी के कमरे में खून से लथपथ मिली। उसके कपड़े अस्त व्यस्त मिले। पीड़ित पिता ने बच्ची की हालत देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल पर गहनता से छानबीन की। 

विज्ञापन

मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। एसपी गणेश प्रसाद साहा और सीओ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। इस घटना से गांव में दहशत और लोगों में भारी नाराजगी है। उधर, कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें