गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर 24 नवंबर को होने वाले अवकाश को शासन स्तर से बढ़ाकर 16 दिसंबर कर दिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. ओपी राय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को बताया है कि शासन ने 24 नवंबर को होने वाले अवकाश को निरस्त कर 16 दिसंबर कर दिया गया है। उन्होंने बताया है कि 24 नवंबर को सभी विद्यालय खुलेंगे।