लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को बुधवार को अंतिम मौका मिलेगा।
बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए महाविद्यालय तीन मेरिट सूची पहले ही जारी कर चुका है। महाविद्यालय प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को 21 अगस्त को आखिरी मौका देगा। प्राचार्य हेमंत पाल ने बताया कि रिक्त सीटों की उपलब्धता तक प्रवेश सुनिश्चित कर लें। बीएससी (बायो) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट सूची के पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति के छूटे हुए प्रवेशार्थियों को भी 21 अगस्त को अंतिम अवसर प्रदान किया जाएगा। संवाद