विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने किया योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए जगह का निरीक्षण।संवाद
लखीमपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में विभिन्न पार्टियों के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय हुए हैं। बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जीआईसी में सभा करेंगे। नौ मई को सपा मुखिया अखिलेश यादव तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभाएं होंगी।
बुधवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा के स्टार प्रचारक एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मोहम्मदी कस्बे के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा नौ मई को दोपहर 12 बजे से होगी। इसके लिए विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जगह का निरीक्षण किया।
वहीं, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल ने बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव नौ मई को शहर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान में सुबह 11 बजे तथा मितौली विधानसभा के ग्राम कस्ता में मौर्य पेट्रोल पंप के पास दोपहर एक बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। संवाद