निघासन। छुट्टा जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान से नाराज बिनौरा गांव के ग्रामीणों ने लावारिश पशुओं को इकट्ठा कर श्मशान घाट में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा।
ग्राम प्रधान और सचिव ने मवेशियों को सुरक्षित गो आश्रयस्थल में भेजना शुरू कर दिया है। ग्रामीण उद्देश्य निगम, अशफाक आदि ने बताया कि कई वर्षो से लोग छुट्टा जानवरों से परेशान हैं। बिनौरा के नाराज ग्रामीणों ने गांव और खेतों में घूम रहे गोवंशी पशुओं को श्मशान घाट में पहुंचाकर ताला लगा दिया।
श्मशान में गोवंशी पशुओं के बंद होने की सूचना पर ग्राम प्रधान माजिद अली और पंचायत सचिव धीरज मौर्य ने गायों के लिए भूसा और हरे चारे की व्यवस्था कराई और उनको सुरक्षित गोशाला में भेजने का इंतजाम कराया। सचिव ने बताया कि बिनौरा में गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। संवाद