पलिया की दुधवा रोड पर रोड क्रास करता अजगर।
पलियाकलां। पलिया-दुधवा रोड पर एक विशालकाय अजगर रोड क्रॉस करता दिखाई दिया। इसके चलते रोड पर निकलने वाले वाहन रुक गए और लोग उतरकर अजगर का वीडियो बनाने लगे। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
मंगलवार को एक करीब 10 फिट से अधिक लंबाई का अजगर दुधवा रोड पर नकउहा नाले के आगे रोड क्रॉस करता दिखा। अजगर धीरे-धीरे करीब पांच मिनट बाद रोड क्रॉस कर सका।
इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की जहां लाइन लगी रही। वहीं लोग वाहनों से उतरकर अजगर की वीडियो बनाते और फोटो खींचते दिखाई दिए। संवाद