फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब तक महज पांच प्रतिशत धान खरीद... दो केंद्रों का नहीं खुला खाता

विज्ञापन
केंद्र प्रभारी से जानकारी लेते खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश कुमार शर्मा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धान खरीद शुरू हुए डेढ़ महीने का समय हो चुका है लेकिन सरकारी खरीद केंद्र अब तक सिर्फ 1738 किसानों से 13017 मीट्रिक टन धान खरीद पाए हैं। जो लक्ष्य का महज पांच फीसदी है। जिले में कम धान खरीद को लेकर अधिकारी भी संजीदा नहीं हैं। दो सरकारी धान खरीद केंद्रों पर अभी तक बोहनी भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले में एक अक्तूबर से धान खरीद होनी थी लेकिन शुरुआती दो दिन छुट्टी पड़ने के कारण तीन से खरीद शुरू हो पाई। अक्तूबर के पहले पखवाड़े में क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। महीने के अंतिम दिनों में क्रेंद्रों पर खरीद शुरू हुई। धान का स्टाक मंडी में ही लगाया गया। मंडी में धान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे तो अधिकारी भी नींद से जागे। धान को राइस मिल तक ले जाने के लिए ठेकेदारों ने ट्रकों में जीपीएस लगाने का विरोध जताया था।
ठेकेदारों का कहना था कि केंद्रों पर धान खरीद हो नहीं रही है, मंडी में ट्रक पहुंचने के बाद उन्हें आर्थिक नुकसान होगा। हालांकि अधिकारियों की सख्ती के बाद ठेकेदारों ने ट्रकों में जीपीएस लगाने की बात मानी और धान का कुछ स्टाक राइस मिलों तक पहुंचाया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अभी तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा ट्रकों में जीपीएस लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले की करीब 44 राइस मिलों पर धान का स्टाक किया जाता है। जिले में अभी तक 1738 किसानों से 13017 मीट्रिक टन खरीद ही हुई है जो कि लक्ष्य से काफी कम है।


जिले को मिला है 2.50 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य
जिले को इस बार 2.50 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य मिला है। डेढ़ महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद अब तक महज लक्ष्य का पांच प्रतिशत खरीद ही हो सकी है। अभी तक 13017 मीट्रिक टन की ही खरीद हो सकी है। खरीद न बढ़ने को लेकर खाद्य तथा रसद मंत्री सतीश कुमार शर्मा ने गहरी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह किसानों से वार्ता कर उन्हें क्रय केंद्रों पर ही धान तुलवाने के लिए जागरूक करें। साथ ही जो ठेकेदार जीपीएस का विरोध करता है, उसके खिलाफ एक से दो दिन के अंदर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गोला में दस हजार क्विंटल धान की खरीद

गोला तहसील की मंडी समिति सहित अन्य जगहों पर बनाए गए कुल 45 धान खरीद केंद्रों पर अब तक दस हजार क्विंटल धान की खरीद हो सकी है। खाद्य विपणन अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसान अपनी फसल क्रय केंद्रों पर ही तुलवाएं। किसी भी दशा में बिचौलिए के चक्कर में न पड़े। कहा कि 180 किसानों से 10,000 क्विंटल धान खरीदा गया है।

जिले के दो सरकारी क्रय केंद्रों जिनमें एक पीएसफ व एक पीसीयू के केंद्र पर एक भी दाना धान का नहीं खरीदा जा सका है। लगातार किसानों से संपर्क किया जा रहा है। किसान ज्यादा से ज्यादा केंद्रों पर पहुंचे, इसको लेकर अधीनस्थों को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

संतोष पटेल, डिप्टी आरएमओ

केंद्र प्रभारी से जानकारी लेते खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश कुमार शर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें