फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनियां हिंसा : क्रॉस केस में बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस के मामले में शुक्रवार को 11वीं गवाही दर्ज कराई गई। अजय गर्ग ने चश्मदीद गवाह के रूप में अदालत पहुंचकर बयान दर्ज कराए। बयान के बाद अगली गवाही के लिए पहली अप्रैल की तारीख मुकर्रर की गई है।
विज्ञापन


क्रॉस केस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी शिव गोविंद राठौड़ ने पक्ष रखते हुए बताया कि प्रदर्शनकारी किसान के रूप में अराजकतत्वों ने किस कदर हिंसा की, उसे अब तक पेश किए गए कुल 10 गवाह बता चुके हैं। शुक्रवार को मुकदमे में चश्मदीद गवाह के रूप में अजय गर्ग के बयान दर्ज कराए गए। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना के साथ कई वकीलों ने साक्षी अजय गर्ग से लंबी जिरह की।
अजय गर्ग ने बताया कि घटना के समय बनवीरपुर की तरफ से आ रहीं तीन गाड़ियों में सबसे आगे थार चल रही थी। इसके बाद काली फॉरच्युनर और सबसे पीछे सफेद रंग की स्कॉर्पियो चल रही थी। इन गाड़ियों में कोई हूटर नहीं बज रहा था, न ही गाड़ियों की रफ्तार तेज थी। गवाह ने बताया कि थार में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर नीला आसमानी कुर्ता पहने सुमित जायसवाल बैठा था, जो आक्रामक भीड़ के हमले और तोड़फोड़ के बाद भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीसी शिव गोविंद राठौड़ ने बताया कि इस मामले में आरोपी गुरुप्रीत, गुरविंदर सिंह और कमलजीत सिंह के वकीलों ने बचाव पक्ष से जिरह पूरी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें